Educationछत्तीसगढ़

कृषि विद्यार्थियों ने निकाली रैली, दिया स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश

रायपुर । कृषि महाविद्यालय रायपुर में दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से स्वच्छता, श्रमदान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय परिसर से विश्वविद्यालय की आवासीय कॉलोनी तक लगभग 250 विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” सहित विभिन्न स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से स्वच्छता एवं जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी डॉ. आर. पी. कुजूर ने महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संदेश दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, छात्रा इकाई डॉ. पायल जायसवाल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, विभिन्न गतिविधियों एवं स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने तथा समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।साथ ही खेल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. आर. के. ठाकुर ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले खेल गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी।विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. एस. के. नाग ने महाविद्यालय स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों व अंतर-विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिताओं के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।

दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की श्रृंखला में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल एवं महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधीजी के स्वच्छता, अनुशासन, सत्य एवं सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *