EducationUncategorizedछत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूल भर्ती : कार्यरत कर्मचारी समान पद पर नहीं कर सकेंगे आवेदन, दो विषय छोड़ सभी में अंग्रेजी माध्यम अनिवार्य

रायपुर । राज्य के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इच्छूक अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक के कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

नोटिफिकेशन में खास बात यह है कि सेजेस के कार्यरत संविदा शिक्षकिय कर्मचारी समान पद के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। वे केवल उच्च पद के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए भी उन्हें शपथ पत्र सत्यापन के समय प्रस्तुत करना होगा कि समान पद पर आवेदन नहीं किए है। साथ ही आवेदक कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर उपाधि अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। केवल हिन्दी व संस्कृत के व्याख्याता व शिक्षक के लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं है। भर्ती कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। आवेदन में त्रुटि सुधार 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक संभावित है।

– जाने किन पदों के लिए क्या है योग्यता

– व्याख्याता के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर के साथ बीएड।

– शिक्षक पदों के लिए स्नातक व प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा या कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक व बीएड या कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक व चार वर्षीय बीएएड, बीएससी एड या बीएलएड या 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक व बीएड विशेष शिक्षा के साथ ही टीईटी उत्तीर्ण हो।

– सहायक शिक्षक पदों के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा, 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक व पारंभिक शिक्षाशास्त्र में चार वर्षीय स्नातक या 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक व विशेष शिक्षाशास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा या स्नातक व प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा के साथ ही टीईटी उत्तीर्ण।

– प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक व डीएड\डीएलएड परीक्षा उत्तीर्ण के साथ ही टीईटी अनिवार्य।

– प्रधानपाठक माध्यमिक शाला के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक व डीएलड\बीएड\डीएलएड उत्तीर्ण के साथ टीईटी अनिवार्य।

– व्यायाम शिक्षक के लिए उच्चतर माध्यमिक व डीपीएड या बीपीएड सहित स्नातक।- ग्रंथपाल के लिए द्वितीय श्रेणी में स्नातक व बी.लिब. की उपाधि अनिवार्य।

– शिक्षक कम्प्यूटर के लिए कम्प्यूटर साइंस\आईटी\कम्प्यूटर एप्लीकेशन के साथ न्यूनत द्वितीय श्रेणी में स्नातक।

– प्रयोगशाला सहायक के लिए जीव विज्ञान\गणित समूह के साथ उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण।

– व्याख्याता में सबसे ज्यादा 104 पद, सहायक शिक्षक के 590

व्याख्याता : हिंदी 51, अंग्रेजी 65, संस्कृत 47, भूगोल 2, अर्थशास्त्र 3, इतिहास 3, राजनीति शास्त्र 3, सामाजिक विज्ञान 52, गणित 49, जीव विज्ञान 39, वाणिज्य में 104, रसायन 44, भौतिक के 53।

प्रधानपाठक प्राथमिक शाला – 27।

प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक – 24।

सहायक शिक्षक – 590।शिक्षक : हिंदी – 17, संस्कृत 17, अंग्रेजी 106, सामाजिक विज्ञान कला 72, विज्ञान 56, गणित 68।

व्यायाम शिक्षक – 50।

ग्रंथपाल – 60।

शिक्षक कंप्यूटर – 40।

प्रयोग शाला सहायक – 170।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *