Educationछत्तीसगढ़

सहायक शिक्षक के बाद अब शिक्षक भर्ती परीक्षा भी स्थगित

रायपुर । छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने अब 25 अक्टूबर को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।

चयन मंडल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि लोक शिक्षण संचालनायल के शिक्षक के रिक्त पदोंपर लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाना प्रस्तावित था।

उक्त भर्तीपरीक्षा उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के पालनार्थ 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित नहीं की जा रही है।

इससे पहले 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली सहायक शिक्षक की लिखित भर्ती परीक्षा को स्थगित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *