रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप की नई संभावनाओं के बीच जयराज अग्रवाल स्थानीय स्तर से आधुनिक कंज्यूमर ब्रांड विकसित करने की दिशा में एक नई पहल कर रहे हैं। उनका विजन है कि छत्तीसगढ़ से शुरू होने वाले स्टार्टअप्स केवल रीजनल मार्केट्स तक सीमित न रहें, बल्कि अपनी पहचान पूरे भारत में बनाए। आईआईएम रायपुर के एमबीए 2021–23 बैच के जयराज अग्रवाल ने इसी सोच के साथ ग्रेन एसेंस की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ की स्थानीय क्षमताओं, खाद्य उत्पादों और बदलते कंज्यूमर ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए उनका प्रयास ट्रेडिशनल फूड कैटेगरीज को आधुनिक ब्रांडिंग, क्वालिटी और पैकेजिंग के साथ एक नई पहचान देना है।

इसी एंटरप्रेन्योरशिप जर्नी में उन्होंने ऑफ्टर 4 नाम से एक नया स्नैक ब्रांड विकसित किया, जो युवाओं की बदलती लाइफस्टाइल और स्नैकिंग preferences को ध्यान में रखता है। 4 पीएम cravings की कॉन्सेप्ट पर आधारित ऑफ्टर 4, रोस्टेड मखाना, रोस्टेड चना और रोस्टेड edamame जैसे प्रोडक्ट्स को contemporary और यूथ-फोकस्ड ब्रांड आईडेंटीटी देने का प्रयास कर रहा है। ब्रांड का उद्देश्य ट्रेडिशनल स्नैकिंग ऑप्शन को मॉडर्न कंज्यूमर एक्सपेरियंस, आकर्षक पैकेजिंग और नई ब्रांड positioning के साथ प्रस्तुत करना है।
छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ स्टार्टअप, राष्ट्रीय बाजार का लक्ष्य
ग्रेन एसेंस के माध्यम से दालों, अनाज, मिलेट्स, बीज और अन्य पैंट्री स्टेप्स को बेहतर क्वालिटी, पोजिशनिंग, आधुनिक पैकेजिंग और कंज्यूमर-फोकस्ड ब्रांडिंग के साथ बाजार में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस स्टार्टअप की मूल सोच स्थानीय उत्पादों को केवल रॉ मटेरियल या कमोडिटी के रूप में देखने के बजाय ऐसे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स में विकसित करना है, जिनकी पहचान और मार्केट पोटेंशियल राष्ट्रीय स्तर पर हो। जयराज अग्रवाल का मानना है कि छत्तीसगढ़ में एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में स्टार्टअप्स के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। सही प्रोडक्ट डेवलपमेंट, वैल्यू एडिशन और ब्रांडिंग के माध्यम से स्थानीय संसाधनों को बड़े कंज्यूमर मार्केट से जोड़ा जा सकता है।
स्टार्टअप से जुड़ा एक बड़ा सपना – मेरे सपनों का छत्तीसगढ़
मैं चाहता हूँ कि छत्तीसगढ़ की पहचान आने वाले समय में केवल उद्योगों और प्राकृतिक संसाधनों तक सीमित न रहे। हमारा प्रदेश स्टार्टप्स, इनोवेशन और नए कंज्यूमर ब्रांड्स के लिए भी जाना जाए।यहां के युवाओं को अपने आईडिया और बिजनेस को विकसित करने के लिए बेहतर अवसर मिले। वे केवल नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार पैदा करने वाले एंटरप्रेन्योर्स भी बनें। छत्तीसगढ़ के कृषि और खाद्य क्षेत्र में बहुत संभावनाएँ हैं। यदि प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग, इनोवेशन और मार्केट एक्सेस को सही तरीके से जोड़ा जाए, तो प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के कंज्यूमर ब्रांड्स विकसित किए जा सकते हैं।
Homegrown Brands, National Ambition
ग्रेन एसेंस और ऑफ्टर 4 छत्तीसगढ़ से शुरू हुई एक ऐसी entrepreneurial जर्नी का हिस्सा हैं, जिसका लक्ष्य स्थानीय स्तर पर बिजनेस ऑपर्चुनिटी विकसित करना और आधुनिक कंज्यूमर मार्केट में अपनी जगह बनाना है। जयराज अग्रवाल की पहल इस विचार को आगे बढ़ाती है कि बड़े ब्रांड्स की शुरुआत हमेशा बड़े शहरों से ही नहीं होती। सही विजन, execution और कंज्यूमर अंडरस्टेंडिंग के साथ एक स्टार्टअप छत्तीसगढ़ से भी शुरू होकर राष्ट्रीय पहचान बना सकता है। मेरा सपना है कि आने वाले समय में भारत के बड़े कंज्यूमर ब्रांड्स की सूची में छत्तीसगढ़ से शुरू हुए कई स्टार्ट्स और ब्रांड्स शामिल हों। ग्रेन एसेंस और ऑफ्टर 4 उसी विजन की शुरुआत हैं।

