Uncategorized
छत्तीसगढ़ : स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन की 15 दिन की छुट्टी घोषित
रायपुर ।
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों (विंटर वेकेशन) की आधिकारिक तिथियों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में उप सचिव द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त (एडेड), गैर-अनुदान प्राप्त (प्राइवेट) स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. कॉलेजों में कुल 15 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।
जाने कब कब छुट्टियां :
दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक (कुल 05 दिन)।
दीपावली अवकाश: 06 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक (कुल 05 दिन)।




