Uncategorizedछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में एई, जेई, डाटा एंट्री ऑपरेटरों की होगी बंपर भर्ती, देखे पूरी जानकारी

1235 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ 1235 पदों पर भर्ती करने जा रही हैं। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसमें सहायक अभियंता से लेकर कनिष्ठ अभियंता और संयंत्र परिचारक से लेकर डाटा एंट्री आपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फॉयर ऑफिसर्स व स्टाफ , विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग तक के पद शामिल हैं। ये भर्तियां तीनों कंपनियों जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में की जाएंगी। इससे जहां युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं उपभोक्ताओं तक निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए मैनपावर भी उपलब्ध हो सकेगा। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी अधिक संख्या में एकसाथ भर्तियां होंगी।

भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया को त्वरित गति से पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य बनने के समय 18 लाख 91 हजार उपभोक्ता थे, आज इनकी संख्या बढ़कर 67 लाख हो गई है। राज्य गठन के समय विद्युत की मांग 1334 मेगावाट थी, वह अब बढ़कर 7083 मेगावाट हो गई है। बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य शासन ने बड़ी संख्या में पॉवर कंपनियों में भर्ती करने का निर्णय किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग ने भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है।

डाटा एंट्री के 400 पद

पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी विज्ञापनए पात्रता, नियम एवं शर्तें, परीक्षा हेतु आवेदन प्रक्रिया तथा परीक्षा संचालन संबंधी निर्देश पृथक रूप से जारी की जाएंगी, जो छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर अपलोड किये जाएंगे। आवेदन तिथि व परीक्षा तिथि का विस्तृत विवरण अलग से जारी किया जाएगा। इसमें सबसे अधिक डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पद, प्लांट अटेंडेंट के 300 पद, सहायक अभिंयता के 146, कनिष्ठ अभियंता के 122 पद हैं।

तीन कंपनियों में होगी भर्ती

द्वितीय श्रेणी के पद – 189 पद

तृतीय वर्ग के – 711

चतुर्थ वर्ग के – 335 कर्मियों की भर्ती होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *