रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सहायक ग्रंथपाल परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए है। अभ्यर्थी सीजीपीएससी की वेबसाइट पर रिजल्ट देेख सकते है। प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को किया गया था। प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए विज्ञापित 7 पदों का 15 गुणा यानी 105 अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया जाना था लेकिन वर्गवार अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 115 अभ्यर्थी चिन्हाकित हुए है। आयोग की ओर से चिन्हांकित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की गई है।





मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 अक्टूबर को संभावित है। अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन और परीक्षा के संबंध में जानकारी अलग से जारी की जाएगी।




