पार्क फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की ओर से भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संविधान संवाद श्रंखला के अंतर्गत संविधान संवाद -2 का आयोजन किया जा रहा है।
संविधान संवाद -2 का आयोजन छत्तीसगढ़ में निम्न 3 स्थानों पर किया जा रहा है –
1- रविवार, 12 जनवरी 2025 – बिलासपुर,
2- सोमवार, 13 जनवरी 2025 -रायपुर
3- मंगलवार, 14 जनवरी 2025- ग्राम अंडा, जिला दुर्ग
संविधान संवाद- 2 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर मोहम्मद आरिफ को आमंत्रित किया गया है।नागरिक अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध पूरे देश में सम्मानित शिक्षाविद,अध्येता इतिहासकार प्रो आरिफ *भारतीय संविधान के अंतर्निहित मूल्य* विषय पर सम्बोधित करेंगे।
प्रो आरिफ अपने व्याख्यान के द्वारा सामाजिक न्याय, समानता, सद्भाव, सौहार्द्र एवं राष्ट्रीय एकता के लिए लम्बे अरसे से शिद्दत के साथ पूरे देश में सक्रिय हैं।