Uncategorized

CGPSC सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा 2, 3 व 4 नवंबर को, देखें शेड्यूल

लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन और शेड्यूल, आवेदन शुरू

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा 2024 की नोटिफिकेशन और शेड्यूल जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 2, 3 व 4 नवंबर को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अलग से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 20 अगस्त से 19 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 20 व 21 सितंबर तक किए जा सकेंगे। मुख्य परीक्षा के 10 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। मुख्य परीक्षा की परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम की जानकारी वेबसाइट में देख सकते है।

तीन दिन में होगी पांच परीक्षाएं

सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा 2 से 4 नवंबर तक अभ्यर्थियों को पांच परीक्षाएं देनी होगी। 2 नवंबर, सोमवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हिन्दी और अंग्रेजी भाषा, दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक जनरल नाॅलेज एंड स्टडीज की परीक्षा होगी। ऐसे ही 3 नवंबर, मंगलवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक एप्टीट्यूट टेस्ट होगा। 4 नवंबर, बुधवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक फिजिक्स, कैमेस्ट्री एंड मैथ्स और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कम्प्यूटर साइंस की परीक्षा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *