Educationछत्तीसगढ़

याद रखे हमारी पहचान अखण्ड भारत से : डॉ नायक

श्री बालाजी दिशा कॉलेज कोटा में स्वतंत्रता दिवस समारोह

रायपुर। श्री बालाजी दिशा कॉलेज कोटा में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, कॉलेज एंड दिशा एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमेन डॉ देवेंद्र नायक ने विद्यार्थियों को संदेश दिया किसी भी क्षेत्र का चुनाव करो पर उसमें अपनी एक अलग पहचान बनाए। हमारी पहचान अखण्ड भारत से है उसे हमे हमेशा याद रखना है और एक अच्छे नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना होगा।उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बड़े तभी सफलता निश्चित है। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नीता नायक, डायरेक्टर भोजराज पटेल, सीए नितिन पटेल उपस्थित रहे।

डायरेक्टर डॉ पुष्पेंद्र नायक ने कहा कि संस्कार हमारे व्यक्तित्व की नींव हैं और विकास हमारी पहचान है, शिक्षा हमें आगे बढ़ना सिखाती है, लेकिन संस्कार हमें सही दिशा में आगे बढ़ना सिखाते हैं।संस्कार हमारी जड़ों को मजबूत करते हैं और विकास हमें नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता है। सच्ची सफलता वही है, जिसमें विकास के साथ संस्कार भी बने रहें, आधुनिक बनिए, लेकिन अपने संस्कारों को कभी मत भूलिए।संस्कार से चरित्र, चरित्र से व्यक्तित्व और व्यक्तित्व से राष्ट्र का निर्माण होता है।

प्राचार्य डॉ ए के  तिवारी ने कहा कि “स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता का विकास करना भी है।ज्ञान से विकास होता है और संस्कार से व्यक्तित्व का निर्माण होता है।आज संकल्प लें कि हम अपने कर्म, चरित्र और ज्ञान सेभारत को और मजबूत एवं गौरवशाली बनाएँगे।आजादी हमें विरासत में मिली है, इसे अपने कर्मों से सुरक्षित रखना है  ओर साथ ही  कहा  कि देश बदलने का इंतज़ार मत करो, बदलाव की शुरुआत स्वयं से करो,स्वतंत्र भारत का भविष्य हमारे आज के विचारों और कर्मों से बनेगा।कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए छात्रों ने देश प्रेम के गीत एवं अपनी भाषण प्रस्तुति दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *