Educationछत्तीसगढ़
Trending

आरटीई : 38 हजार आवेदन में 11 हजार से ज्यादा खारिज, पढ़े जिलानुसार जानकारी

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आरटीई (नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आज 15 अप्रैल को सीटों की लॉटरी व आबंटन किया जाएगा। राज्य के 6861 स्कूलों में कुल 21,698 सीटों के मुकाबले 38,439 आवेदन प्राप्त हुए। नोडल अधिकारी की जांच के बाद 27238 आवेदन स्वीकृत हुए है। 11201 आवेदन खारिज किए गए हैं। इन आवेदन में कई अपूर्ण या मिलते-जुलते थे। इसके अलावा कुछ स्कूलों द्वारा रद्द किए गए हैं। रायपुर में ऐसे 2031 आवेदन हैं। सीटों की लॉटरी व आबंटन की तय तिथि 13 से 17 अप्रैल निर्धारित की गई थी। लॉटरी व आबंटन 15 अप्रैल को किया जाएगा। उसके बाद छात्रों को 1 से 30 मई तक प्रवेश लेने होंगे।

कई जिलों में सीट खाली रहने की संभावना

जशपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बीजापुर, कोंडागांव, सरगुजा, गौरला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, सुकमा, नारायणपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा में सीटों से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। नोडल अधिकारी द्वारा आवेदन वेरिफिकेशन के बाद और भी कम हो गए हैं।दूसरा चरण 8 जून सेद्वितीय चरण की प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी, जिसमें नए स्कूलों का रजिस्ट्रेशन होगा। उसके बाद 1 से 11 जुलाई तक विद्यार्थी पंजीयन होंगे। फिर 27 से 31 जुलाई तक लाॅटरी एवं आवंटन होगा, जिसके बाद छात्रों को स्कूल में दाखिला 3 से 17 अगस्त तक लेना होगा।इतने आवेदन हुए स्वीकृत

जिला – आवेदन – स्कूल – आरटीई सीट – पूर्ण स्वीकृत

रायपुर – 7485 – 829 – 3096 – 5454

बिलासपुर – 3913 – 562 – 2131 – 2782

दुर्ग – 3485 – 528 – 1427 – 1899

कोरबा – 2291 – 302 – 763 – 1629

राजनांदगांव – 1800 – 190 – 535 – 1207

बलौदा बाजार-भाटापारा – 1790 – 239 – 611 – 1357

जांजगीर-चाम्पा – 1409 – 463 – 722 – 1024

मुंगेली – 1399 – 226 – 975 – 1062

कवर्धा – 1297 – 212 – 494 – 961

धमतरी – 1235 – 214 – 450 – 843

बलरामपुर – 1109 – 188 – 1513 – 891

रायगढ़ – 1042 – 246 – 740 – 773

बेमेतरा – 963 – 175 – 487 – 525

जशपुर – 845 – 187 – 873 – 711

सक्ती – 836 – 244 – 447 – 551

सारंगढ-बिलाईगढ़ – 833 – 174 – 323 – 590

महासमुंद – 821 – 227 – 334 – 510

कांकेर – 711 – 156 – 640 – 590

बालोद – 689 – 169 – 450 – 484

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – 676 – 81 – 267 – 317

सुरजपुर – 669 – 360 – 778 – 615

सरगुजा – 547 – 224 – 635 – 380

गरियाबंद – 506 – 77 – 304 – 384

कोरिया – 455 – 97 – 210 – 361

बस्तर – 449 – 100 – 347 – 373

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 381 – 75 – 491 – 312

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर – 326 – 105 – 273 – 276

कोंडागांव – 232 – 87 – 287 – 201

नारायणपुर – 77 – 15 – 220 – 62

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – 65 – 38 – 128 – 48

दन्तेवाड़ा – 52 – 19 – 407 – 40

सुकमा – 33 – 22 – 310 – 11

बीजापुर – 18 – 34 – 307 – 15

कुल – 38439 – 6865 – 21975 – 27238

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *