Education
Trending

CBSE बोर्ड 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी, उमंग एप पर चेक कर सकते हैं मार्कशीट

रायपुर । 15 मई से होंगे सेशन 2सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल CBSE बोर्ड 10वीं की सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं जिनका रिजल्‍ट जारी किया गया है।सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षाओं में पास होने के लिए, थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है।

इस साल 10वीं बोर्ड सेशन – 1 एग्जाम देश के 8 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

मेरिट लिस्‍ट नहीं होगी जारी

CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत हुई एग्जाम

इस साल सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की एग्जाम नए टू बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की है। पहला बोर्ड एग्जाम (अनिवार्य) : 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं दूसरा बोर्ड एग्जाम (ऑप्शनल) है जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा।

15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन 2 एग्जाम

10वीं बोर्ड सेशन – 2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 अंकों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरी एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 की मेन एग्जाम देनी होगी।

25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल

सीबीएसई 10वीं सेशन – 1 की परीक्षा इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी। इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी होंगे। इसे लेकर बोर्ड ने कोई क्लेरिफिकेशन जारी नहीं किया है।

उमंग एप पर ऐसे चेक करें 10वीं सेशन – 1 का रिजल्ट

UMANG App डाउनलोड करें।एक अकाउंट बनाएं और अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉग इन करें।CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट 2026 देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।स्क्रीन पर सीबीएसई बोर्ड 2026 सेशन – 1 का रिजल्ट दिखाई देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *