रायपुर । राज्य में व्याख्याता एलबी टी संवर्ग के पद पर पदोन्नति के बाद पदस्थापना काउंसिलिंग आज 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक की जाएगी। काउंसिलिंग शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में आयोजित होगी। सभी पदोन्नत व्याख्याओं को वर्तमान संस्था में कार्यरत होने एवं मूल पदस्थापना की जानकारी संबंधी संस्था प्रमुख द्वारा जारी प्रमाण पत्र लाना होगा।

काउंसिलिंग में 6 और 7 अक्टूबर को 399 पदोन्नत व्याख्याता शामिल होंगे। काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं होने वाले शिक्षकों की काउंसिलिंग 8 अक्टूबर को की जाएगी।

संचालनालय की ओर से 2914 स्कूलों की सूची और विषय के अनुसार रिक्त सीटों की जानकारी के साथ ही पदोन्नत व्याख्याताओं की सूची और उनके काउंसिलिंग की तारीख और समय की सूची भी जारी की गई है। पदोेन्नत व्याख्याता विभाग की वेबसाइट पर सूची देख सकते है।



