EducationUncategorizedछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : विद्यार्थियों ने डिजिटल इंडिया, सेना के शौर्य को रंगों से किया जीवंत

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के पावन ध्येय को चरितार्थ करते हुए जिला कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार दानी गर्ल्स स्कूल में विकासखंड स्तरीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में विकासखंड के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रस्तुत किया। चित्रकला में ‘स्वच्छ भारत’, ‘सेना का शौर्य’ और ‘डिजिटल इंडिया’ की संकल्पनाओं को ड्राइंग शीट पर रंगों के माध्यम से जीवंत कर दिया। इस दौरान शहरी यूआरसीसी नरेंद्र सिंह ठाकुर सहित प्राचार्य हितेश दीवान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से विषयों से चर्चा भी की।

ब्लॉक से 40 बच्चों का होगा चयन

जिला शिक्षा अधिकारी एमजी सतीश कुमार ने अभियान को लेकर निर्देश भीबजारी किए है। जिसमें सेवा संकल्प अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्राथमिक से दो ,पूर्व माध्यमिक से तीन, इसी प्रकार हाई से दो एवं हायर सेकेंडरी से तीन कुल 10 बच्चों का चयन विकासखंड स्तर पर करें एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में से प्रत्येक स्तर से 10-10 बच्चों का चयन करें इस प्रकार ड्राइंग के कुल 40 बच्चों का चयन करते हुए जिला स्तर पर इसकी सूची तैयार करके भेजने को कहा है।

1 अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता

बीईओ अमित तिवारी और शहरी यूआरसीसी ने बताया कि विकासखंड धरसींवा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने विचारों और कल्पनाओं को रचनात्मक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देना है। प्रतियोगिता का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को स्वामी आत्मानंद हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय, जयनारायण पांडेय विद्यालय, नलघर चौक, रायपुर में किया जाएगा।
इन विषयों पर विद्यार्थी रखेंगे विचार
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ‘मेरा सपना, मेरा भारत’ सहित स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, नया कश्मीर, नक्सलमुक्त भारत, विकसित छत्तीसगढ़ और अधोसंरचना विकास जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *