Raipur शाला प्रबंधन समिति और संकुल केंद्रों का होगा अंकेक्षण
रायपुर । समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित शाला प्रबंधन समिति एवं संकुल केन्द्रों का वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक के लेखाओं का वैधानिक अंकेक्षण किया जाएगा। अंकेक्षण 21/09/2026 से 25/09/2026 तक सुबह 10 बजे से 5:30 तक किया जाना है। इसके लिए राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा मेसर्स प्रेमचंद एण्ड कंपनी चार्टड एकांटेंट रायपुर को अंकेक्षक नियुक्ति किया गया है। अंकेक्षण के लिए रायपुर में संकुल और स्कूल प्रबंधन समिति की तारीख भी तय की गई है। अंकेक्षण आज से शुरू होगा।

वैधानिक अंकेक्षण के लिए करनी होगी तैयारी
(01) कैशबुक / लेजर वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 ।
(02) बिल – आऊचर सभी योजनार्गत व्यय से संबधित वर्ष 2023-24 से 2025-26
(03) बैंक ऑफ बडौदा SNA खाता एवं होल्डिंग खाता बैंक पास बुक स्टेटमेंट 2023-24 से 2025-26
(04) वार्षिक बैंक समाधान विवरण पत्रक वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26
(05) चैक / पी.पी.ए. पंजी ।
(06) सभी अलाटमेंट एवं पी.पी.ए. एवं एजेंसी कैशबुक की प्रति ।
(07) बैंक पासबुक यदि कोई भी पुराना बैंक खाता अभी भी संचालित है।
(08) खरीदी से संबधित फाईले एंव नोटसीट।
(09) एंडवांस पंजी / स्टॉक पण कार्य पंजी / स्थाई परिसंपत्तियों / उपयोगिता प्रमाण पत्र




