Educationछत्तीसगढ़

कृषि विश्वविद्यालय : परीक्षा के दो घंटे पहले लीक हुआ एंटोमोलॉजी का पेपर

परीक्षा कैंसल, अब सितंबर के पहले सप्ताह होगी परीक्षा

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड ईयर की पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त, गुरुवार को एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान विषय की परीक्षा थी। लेकिन परीक्षा शुरू होने से लगभग दो घंटे पहले व्हाट्सऐप पर पेपर की फोटो शेयर की गई। पेपर फॉरवर्ड होते होते विद्यार्थियों तक पहुंचा था। वहीं जब मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा निरस्त कर दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया में शेेयर किया गया पेपर और मेन पेपर के सवाल पूरे एक समान नहीं है लेकिन लगभग 70 फीसदी सवाल मिल रहे है। इसलिए परीक्षा को कैंसल कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान होने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह आयोजित होगी। इसकी सूचना भी जारी कर दी गई है।

गोपनीयता और परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जानकारी के मुताबिक बीएससी सेकेंड ईयर की एंटोमोलॉजी की परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले पेपर व्हाट्सऐप पर शेयर हुआ है। पेपर विद्यार्थियों के बीच पहुंचने के बाद इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के अधिकारियों तक भी पहुंची। जानकारों के अनुसार, पेपर विश्वविद्यालय से सीधे किसी विद्यार्थी को उपलब्ध होने के बजाय किसी अन्य स्रोत से फॉरवर्ड होकर व्हाट्सऐप पर पहुंचा था। पेपर के परीक्षा से पहले शेयर होने की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर विद्यार्थियों तक पहुंचने से इसकी गोपनीयता और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।

सितंबर के पहले सप्ताह दोबारा परीक्षा

पेपर लीक होने की जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। अब इस विषय की परीक्षा दोबारा सितंबर के पहले सप्ताह आयोजित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को संबंधित विषय की परीक्षा दोबारा देना होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने और सभी विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए पेपर को रद्द किया गया है। जल्द ही इसकी पूरी जांच पूरी कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *