छत्तीसगढ़देश विदेश

राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण का माध्यम बनेगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम : कान्हाराज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कान्हाराज सिंह ठाकुर ने अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री के संदेश को पहुंचाने का लिया संकल्प

रायपुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक-कल्याणकारी और राष्ट्र-निर्माण को समर्पित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आगामी प्रसारण को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 28 जून 2026 (रविवार) सुबह 11:00 बजे से होने वाले इस प्रसारण को राज्य के कोने-कोने में, विशेषकर अंतिम छोर पर बैठे समाज के भाइयों-बहनों तक पहुंचाने के लिए प्रकोष्ठ पूरी तरह तैयार है।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़) के प्रदेश प्रभारी कान्हाराज सिंह ठाकुर ने प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिला संयोजकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कान्हाराज सिंह ठाकुर ने राष्ट्र और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी की ‘मन की बात’ मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण, राष्ट्र-प्रथम की भावना और जन-भागीदारी का एक पवित्र आंदोलन है। हमारा संकल्प है कि झुग्गी-झोपड़ी और सेवा बस्तियों में रहने वाले हमारे परिवार भी देश की मुख्यधारा से जुड़कर राष्ट्र-निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। जनसेवा ही हमारे संगठन का मूल मंत्र है।

हर बस्ती, हर नागरिक तक पहुंच

जिला संयोजकों को निर्देशित किया गया है कि वे सेवा बस्तियों (झुग्गी-झोपड़ियों) में विशेष चौपालों का आयोजन करें, ताकि समाज का हर वर्ग देश के विकास की इस सामूहिक गूंज का हिस्सा बन सके।

वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन: हर आयोजन में समाज के प्रबुद्ध जनों, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों को आदरपूर्वक आमंत्रित कर इस आयोजन को एक ‘जन-उत्सव’ का रूप दिया जाएगा।

डिजिटल और मीडिया के जरिए राष्ट्र-चेतना का प्रसार

कार्यक्रम की सफलता, जन-उत्साह की तस्वीरें और नागरिकों के अनुभव तुरंत मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए जाएंगे, ताकि राष्ट्र-सेवा की यह अलख हर जगह फैले।

राष्ट्र के नाम अपील:

प्रदेश प्रभारी कान्हाराज सिंह ठाकुर ने प्रदेशवासियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि, आइए कल सुबह 11:00 बजे एकजुट होकर राष्ट्र-नायक के विचारों को सुनें, देश को सशक्त बनाने का संकल्प लें और इस पावन जन-संवाद को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *