आत्मानंद स्कूल : 1812 शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 1 अक्टूबर से, परीक्षा 31 से
रायपुर । राज्य के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती के आवेदन आज 1 अक्टूबर से शुरू हो रहे है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से भर्ती सम्बंधित नोटिफिकेशन जारी की गई है। आत्मानंद स्कूलों में कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।

– महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 1 अक्टूबर से आवेदन की
अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर (बुधवार) रात 12 बजे तक
त्रुटि सुधार : 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक
संभावित परीक्षा तिथि: 31 अक्टूबर से 5 नवंबर
जाने किसके कितने पद
व्याख्याता : हिंदी 51, अंग्रेजी 65, संस्कृत 47,भूगोल 2,अर्थशास्त्र 3, इतिहास 3, राजनीति शास्त्र 3, सामाजिक विज्ञान 52, गणित 49, जीव विज्ञान 39, वाणिज्य में 104, रसायन के 44, भौतिक के 53 पद


प्रधानपाठक प्राथमिक शाला – 27 पद
प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक – 24
सहायक शिक्षक – 590
शिक्षक : हिंदी – 17, संस्कृत 17, अंग्रेजी 106, सामाजिक विज्ञान कला 72, विज्ञान 56, गणित 68
व्यायाम शिक्षक – 50
ग्रंथपाल – 60
शिक्षक कंप्यूटर – 40
प्रयोग शाला सहायक – 170


