Educationछत्तीसगढ़

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क नीट और जेईई की कोचिंग

रायपुर । शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और मेधावी छात्रों को अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क तैयारियां करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को नीट और जेईई की तैयारी के लिए कोचिंग जाना नहीं पड़ेगा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से मेधावी विद्यार्थियों के लिए नई योजना बनाई गई है। जिसके तहत जिले के 80 विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर ही नीट और जेईई की निशुल्क तैयारी करवाई जाएगी। तैयारी के लिए नीट में 40 ओर जेईई के लिए 40 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।विद्यार्थियों का चयन कर प्रस्ताव लोक शिक्षण संचालनालय को भेजा जा रहा है। स्वीकृति के बाद स्पेशल क्लासेसे शुरु हो जाएगी।

एक्सपर्ट कराएंगे परीक्षा की तैयारी

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थी कोचिंग सेंटर के मंहगे शुल्क की वजह से नीट और जेईई की तैयारी ही नहीं कर पाते है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से शुरु किए जाने वाले इस प्लानिंग से विद्यार्थियों को स्कूल में ही विशेषज्ञों द्वारा जेईई और नीट की तैयारियां करवाई जाएगी। इसमें एक्सपर्ट मार्गदर्शन देने के साथ ही परीक्षाओं की पूरी तैयारी करवाएंगे।

1033 सरकारी स्कूल से चुने जाएंगे विद्यार्थी

योजना के तहत पहले मेधावी विद्यार्थियों की पहचान के लिए एक चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिले में वर्तमान में संचालित करीब 1033 सरकारी स्कूलों में 1 लाख 61 हजार 972 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इनमें से शुरुआती चरण में नीट के लिए 40 और जेईई के लिए 40 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों को विषयवार तैयारी और कक्षाओं के संचालन की प्लानिंग तैयार की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *