Educationछत्तीसगढ़

CG vacancy स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर । शिक्षक पदों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विभाग के अंतर्गत 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में विभाग की ओर से व्याख्याता पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार व्याख्याता के कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं में 424 और टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी की जाएगी। भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है। व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजीएसएसबी) द्वारा किया जाएगा। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम चयन मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन भरने की तिथि एवं अन्य आवश्यक जानकारी जल्द ही चयन मंडल की ओर से अलग से जारी की जाएगी।

शिक्षक और सहायक शिक्षक की भर्ती परीक्षा अक्टूबर में

सहायक शिक्षक ई संवर्ग के 795 और टी संवर्ग के 1497 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। परीक्षा 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12.15 तक आयोजित की जाएगी। ऐसे ही शिक्षक पदों के भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शिक्षक ई संवर्ग में 868 और टी संवर्ग में 786 पदों पर भर्ती की जानी है। परीक्षा 25 अक्टूबर को आयोजित होगी। परीक्षा के प्रवेश पऋ परीक्षा के 1 सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे।

जाने किस विषय के कितने पद

विषय – पद

हिन्दी – 120

अंग्रेजी – 120

संस्कृत – 120

राजनीति शास्त्र – 100

इतिहास – 100

भूगोल – 100

अर्थशास्त्र – 100

भौतिकी – 94

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *