रायपुर । रायपुर जिले के कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देशानुसार धरसींवां विकासखंड सहित सभी विकासखंडों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी एवं शैक्षणिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थी ड्राइंग, भाषण जैसे प्रतियोगिता में आना हुनर दिखा रहे है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि इस संबंध में विकासखंड धरसींवां के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में इस अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों, शाला प्रबंधन समितियों और स्थानीय नागरिकों को जोड़ा जा रहा है।

विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुमा, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय हाईस्कूल उरकुरा, डॉ खूब चंद बघेल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सिलियारी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पिरदा प्राथमिक शाला पिरदा , सेरीखेड़ी सहित सभी स्कूलों में विभिन्न आयोजन किए गए हैं।




