छत्तीसगढ़देश विदेश

मन की बात’ एक संवाद नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को धरातल पर उतारने का एक सशक्त वैचारिक अधिष्ठान : कान्हाराज सिंह

मन की बात’ के प्रदेश प्रभारी कान्हाराज सिंह ठाकुर ने धमतरी में प्रधानमंत्री के 132वें संस्करण का श्रवण कर कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

धमतरी/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 132वाँ संस्करण छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की सभी सेवा बस्तियों और बूथों पर हज़ारों नागरिकों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना। इसी कड़ी में, धमतरी जिले के मक्केश्वर वार्ड स्थित हनुमान प्रांगण के पावन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी कान्हाराज सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। धमतरी में इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नन्दुलोधी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिनके नेतृत्व में प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में प्रदेश सह-संयोजक विकास अग्रवाल जी के साथ सम्मिलित होकर प्रदेश प्रभारी कान्हाराज सिंह ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने संबोधन में कान्हा सिंह ठाकुर ने कहा, “‘मन की बात’ का यह 132वाँ संस्करण मात्र एक संवाद नहीं, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को धरातल पर उतारने का एक सशक्त वैचारिक अधिष्ठान है। प्रधानमंत्री जी का ध्येय देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की आवाज को मुख्यधारा से जोड़ना और सामूहिक जन-भागीदारी से राष्ट्र की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने आगे कहा कि झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य सेवा बस्तियों के प्रत्येक परिवार को पीएम आवास, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित कर उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाना है।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा, सभापति कौशल्या देवांगन, जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, बस्तर संभाग प्रभारी हेमराज सोनी, जिला महामंत्री राजीव चंद्राकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज डाडे, भागवत यादव, अंबिका सिंह ठाकुर, जिला संयोजक नंदकुमार लोधी, विनोद राव रणसिंह, विजय साहू, नील पटेल, अनुप लोधी, दीपक देवांगन, चंद्रकला पटेल, पार्षद आशा लोधी, कुलेश सोनी, संतोष सोनकर, गंगा प्रसाद सिन्हा, शिवनारायण छाटा, बूथ अध्यक्ष शंकर मानिकपुरी, नरेंद्र नागरची, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश लहरे, जितेन्द्र साहू, मनोज विश्वकर्मा, इंदल टंडन, रानी ध्रुवंशी, नरेंद्र नागवंशी एवं महेन्द्र नागवंशी सहित वार्ड के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *