Breaking Newsछत्तीसगढ़
शिक्षा मंडल ने निरस्त की 12वीं हिन्दी की परीक्षा, अब दोबारा 10 अप्रैल को होगी
रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकंडरी मुख्य परीक्षा के 14 मार्च को हुई हिन्दी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही हिन्दी विषय की परीक्षा की नई तिथि की भी घोषणा की गई है। अब हिन्दी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल को होगी। इसकी समय सारणी भी जारी कर दी गई है। शिक्षा मंडल की ओर से पेपर लीक के जांच के बीच यह फैसला लेते हुए परीक्षा दोबारा कराने का आदेश जारी किया गया है।


सोमवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय के अनुसार 12वीं की विषय हिन्दी की संपन्न परीक्षा निरस्त की जाती है और उक्त परीक्षा 10 अप्रैल को फिर से आयोजित की जाएगी।

शिक्षा मंडल ने जारी किए गए आदेश में कहा है कि पेपर लीक संबंधित जांच के लिए साइबर थाने में लिखित सूचना और सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।




