कान्हाराज सिंह ठाकुर बने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के सक्रिय निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता कान्हाराज सिंह ठाकुर को संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने एक बड़ी जवाबदेही सौंपी है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन-संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। कान्हा सिंह ने कहा, संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, वह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह , जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर का हृदय से आभारी हूँ। आप सभी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में ही मुझे जनसेवा का यह पावन अवसर प्राप्त हुआ है।

सेवा का संकल्प’ बताते हुए कान्हाराज सिंह ठाकुर ने कहा कि, “झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले हमारे भाई-बहनों का विकास और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रयासों से जोड़ना ही मेरा मुख्य ध्येय है। प्रधानमंत्री जी ‘मन की बात’ के जरिए जिस समावेशी भारत का सपना देख रहे हैं, उस सपने को छत्तीसगढ़ की बस्तियों के हर घर तक पहुँचाना अब मेरी प्राथमिकता है। मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सेवा करने का यह पावन अवसर प्रदान किया है।
ठाकुर ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में वे प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ‘मन की बात’ को एक जन-आंदोलन का स्वरूप देंगे। उन्होंने इसे संगठन की मजबूती और जन-हित में अपनी ‘निस्वार्थ सेवा’ का एक माध्यम बताया। उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।




