IIT Bhilai : ‘एक तारीख एक घंटा’ अभियान, स्टुडेंट्स के साथ लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ

आईआईटी भिलाई में स्वच्छता ही सेवा 2023 के तहत ‘एक तारीख एक घंटा’ अभियान का आयोजन आईआईटी भिलाई में 1 अक्टूबर को किया गया। सुबह 10 बजे स्वच्छता ही सेवा 2023 के तहत ‘एक तारीख एक घंटा’ अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में संस्थान के छात्रों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों एवं खपरी ग्राम के शासकीय विद्यालय के छात्रों, अध्यापको एवं ग्रामीणों की व्यापक जनभागीदारी देखी गई। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें स्वछांजलि दी गई। इस अभियान के तहत सभी उपस्थित छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों और खपरी शासकीय विद्यालय के छात्रों, अध्यापकों और गाँव वासियों को परिसर और उसके आस पास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने हेतु शपथ दिलाई गई। परिसर में तालाब के आस पास के क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से, संस्थान में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में लोगो की व्यापक भागीदारी देखी गई, जो स्वच्छता ही सेवा 2023 के तहत ‘एक तारीख एक घंटा’ अभियान के प्रति उनके उत्साह को दर्शाता है। यह अभियान हमारे देश को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण की ओर बढ़ने हेतु प्रतिबद्ध करता है। इस अभियान में आईआईटी भिलाई के प्रशासनिक सलाहकार श्री सुभाष पाण्डेय, उपकुलसचिव श्री अशोक गुप्ता, संकाय प्रभारी (DoRD) प्रोफेसर संतोष बिस्वास एवं अन्य संकाय सदस्य, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अभियान के सफल आयोजन में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश का सम्पूर्ण मार्गदर्शन रहा ।

