Uncategorized

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों में होगी संविदा भर्ती, आवेदन जल्द

सितंबर में ही शुरु होंगे आवेदन, परीक्षा अक्टूबर में, कम्प्यूटर आधारित होगी परीक्षा

रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा के कुल 1812 रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। इसमें शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पद शामिल है। जिसमें व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाए जाएंगे। जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरु होगी। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से भर्ती को लेकर िविज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। विज्ञापित पदों के नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी संबंधित जिले में गठित प्रबंधन एवं संचालन समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होगी। पदों की आवश्यक शैक्षणिक अर्हताएं, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, पाठयक्रम, पद आरक्षण संबंधी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र का लिंक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर सितंबर माह में ही जारी की जाएगी और लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में संभावित है। रिक्त पदों की भर्ती कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

सहायक शिक्षक के 590 पदों पर भर्ती

व्याख्याता हिन्दी के 51, व्याख्याता अंग्रेजी के 65, व्याख्याता सस्कृत के 47, व्याख्याता भूगोल-अर्थशास्त्र के 5, व्याख्याता इतिहास-राजनीति के 6, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान के 52, व्याख्याता गणित के 49, व्याख्याता जीव विज्ञान के 39, व्याख्याता वाणिज्य के 104, व्याख्याता रसायन के 44, व्याख्याता भौतिक के 53, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के 24, सहायक शिक्षक के 590, शिक्षक हिन्दी-सस्कृत के 34, शिक्षक अंग्रेजी के 106, शिक्षक कला के 72, शिक्षक विज्ञान के 56, शिक्षक गणित के 68, व्यायाम शिक्षक के 50, ग्रंथपाल के 60, शिक्षक कम्प्यूूटर के 40 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *