रायपुर की नई महापौर मीनल चौबे, 62 फीसदी लोगों ने दिया वोट, शहर में जश्न का माहौल
नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। नगर निगम रायपुर में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे रिकॉर्ड मतों से जिताया है। 62.03 प्रतिशत लोगों की पसंद मीनल चौबे रही। मीनल चौबे को 315835 वोट मिले है। वही कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे को 162545 वोट मिले। मीनल चौबे ने 153290 वोट के अंतर से जीत हासिल की।
सेजबहार स्थित गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में वोटों की गिनती की गई। जहां शुरू से ही मीनल आगे रही। पूरे शहर में जश्न का माहौल है।
नगर निगम में पहले राउंड की गिनती तक मीनल चौबे (भाजपा) को 43635 वोट और दीप्ति दुबे (कांग्रेस) को 21544 वोट मिले हैं। यानि मीनल चौबे 22091 मतों से आगे थीं
वही दूसरे चरण की मतगणना यह अंतर 32331 हो गया है। दूसरे चरण तक कुल 107325 में से मीनल चौबे को 66755 और दीप्ति दुबे 34444 मत मिले हैं।
जो छठवें चरण तक अंतर 86675 तक पहुंच गया। षष्ठम चरण बाद मीनल चौबे को 182231 उर दीप्ति दुबे को 95556 मत मिले।
सप्तम चरण के बाद मीनल चौबे को 210660 और दीप्ति दुबे को 109221 मत। बढ़त रहा 101439।
ढाई बजे तक प्राप्त डाटा के अनुसार मतगणना में कुल मत का 302722 मीनल चौबे और 156163 मत दीप्ति दुबे को मिले। इसमें बढ़त 146559 रहा था। जो साढ़े 3 बजे तक फाइनल हो गया और मीनल चौबे को विजेता घोषित कर दिया गया।
इस नगर निगम चुनाव में मीनल चौबे इतिहास रच ली है। मीनल चौबे रायपुर की दूसरी महिला महापौर होंगी। पहली महिला महापौर किरणमई नायक थी। वही यह बीजेपी की दूसरी महापौर भी होंगी।