Educationछत्तीसगढ़

बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन, जाने आगे क्या होगा

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों को बहाल कर दिया गया है। ये सभी सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर एडजस्ट किए जाएंगे। 30 अप्रैल को हुए कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है।

जाने अब क्या होगा…

  • हटाए गए बी.एड सहायक शिक्षकों का समायोजन 2023 में हटाए गए B.Ed योग्यता वाले 2621 सहायक शिक्षकों को “सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला)” के पद पर नियुक्त किया जाएगा। उनके लिए 4 हजार 422 रिक्त पद हैं, इनमें B.Ed सहायक शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा।
  • 12वीं (आर्ट्स या साइंस) वाले शिक्षकों को 3 साल का समय दिया जाएगा 12वीं में गणित/विज्ञान की योग्यता पूरी करने के लिए।
  • सभी को 2 महीने का विशेष प्रशिक्षण भी मिलेगा। OBC वर्ग के बचे हुए 355 उम्मीदवारों के लिए नए पद बनाए जाएंगे।
  • पहले आदिवासी जिलों, फिर सीमावर्ती और फिर अन्य जिलों में पोस्टिंग दी जाएगी।

ये था मामला

10 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया – सहायक शिक्षक पद के लिए केवल D.Ed. डिग्रीधारी पात्र होंगे, B.Ed. धारकों की नियुक्ति रद्द की जाए। इस फैसले ने 2897 सहायक शिक्षकों की नौकरी छीन ली। उसके बाद से शिक्षक अलग अलग तरह से प्रदर्शन कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *