CGPSC : युवाओं के लिए अवसर, 242 पदों में होंगे भर्ती

CGPSC नोटिफिकेशन जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 242 पदों पर स्टेट सर्विस एग्जाम की अधिसूचना जारी की है। अलग-अलग पदों के लिए जारी किए नोटिफिकेशन के लिए 1 दिसंबर से आवेदन शुरू हो जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा का आयोजन 13, 14, 15, 16 जून 2024 को होंगे।
सीजी पीएससी की ओर से डिप्टी कलेक्टर , जेल अधीक्षक, राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी जैसे पदो पर भर्ती को जाएगी। जिसमें कुल 242 पदों में से 94 पद अनारक्षित हैं, जबकि 35 पद अनुसूचित जाति, 83 पद अनुसूचित जनजाति और 30 पद दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं।इनमें सहकारी निरीक्षक के 44 पद, नायब तहसीलदार के 42, राज्य कर निरीक्षक के 34, डिप्टी कलेक्टर के 8, राज्य वित्त सेवा अधिकारी के 6 पद, सहायक पंजीयक के 14, जिला सेनानी के 11, जिला आबकारी अधिकारी के 11, आदिम जाती विकास विभाग में 10 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए इच्छुक युवा 1 दिसंबर की दोपहर 12:00 से 30 दिसंबर की रात 12 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। युवाओं को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल साइट psc.cg.gov.in विजिट करना होगा।
पदों के लिए योग्यता
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से इन पदों पर अप्लाई करने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है। 30 दिसंबर तक अप्लाई करने के बाद युवा 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2024 तक फॉर्म में सुधार करा सकते हैं।