छत्तीसगढ़

राजपूत क्षत्रिय महासभा का दो दिवसीय 62वां वार्षिक महाअधिवेशन डोंगरगांव में 28 से

रायपुर । राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय 62 वा वार्षिक महाअधिवेशन राजनांदगांव जोन के डोंगरगांव में 28 एवं 29 मार्च 2026 को जन सहयोग मैदान, मिनी स्टेडियम, डोंगरगांव में आयोजित है। महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बजरंग सिंह बैस ने बताया कि अधिवेशन में छत्तीसगढ़ से लगभग 20, 000 राजपूत एकत्र होंगे। अधिवेशन स्थल में कार्यक्रम के दोनों दिवस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिवेशन स्थल में साहित्य परिषद द्वारा वार्षिक शौर्य पत्रिका का वितरण किया जाएगा।

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव एवं मीडिया प्रभारी तथा मीडिया सेल के अध्यक्ष आदर्श राजपूत और महासभा के प्रचार सचिव डॉक्टर जितेंद्र सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य से आए हुए राजपूत को रात्रि विश्राम करने आवास व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम के लिए स्वागत समिति, मंच संचालन समिति, भोजन व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, शोभायात्रा समिति, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता समिति, मंच व्यवस्था समिति, महाराणा प्रताप ज्योति कलश स्वागत स्थापना, ध्वज स्थापना समिति, प्रचार प्रसार समिति, चिकित्सा व्यवस्था, वाहन पार्किंग समिति, महिला आवास, विद्युत एवं जल व्यवस्था, परिचय पत्र एवं पूछताछ व्यवस्था समिति बनाई गई है और सभी को जिम्मेदारी दी गई है। अंत में ध्वज अवरोहण के साथ अधिवेशन समापन की घोषणा होगी।

अधिवेशन का पहला दिन 28 मार्च, शनिवार

  • सुबह 10 बजे महाराणा प्रताप ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत एवं ध्वजारोहण से अधिवेशन उद्घाटन
  • दोपहर 12 से 3 के बीच केंद्रीय महिला मंडल द्वारा परिचय सम्मेलन, कैरियर काउंसलिंग एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित होगी।
  • दोपहर 3 विशाल शोभायात्रा अधिवेशन स्थल से नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगी, जिसमें राजपूताना शान के प्रतिक चूड़ीदार पजामा, धोती कुर्ता शेरवानी एवं केसरिया पगड़ी धारण कर कतार बद्ध तीन-तीन के लाइन में साथ-साथ चलने और महिलाओं के लिए केसरिया या लाल साड़ी पहन कर शोभायात्रा में आने कहा गया है। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस अधिवेशन स्थल पहुंचेगी।
  • शोभायात्रा के बाद केंद्रीय पदाधिकारियों का स्वागत, संयोजक का स्वागत भाषण, महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस का उद्बोधन होगा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का उद्बोधन एवं सम्मान होगा। महाराणा प्रताप साहित्य परिषद द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका शौर्य 2026 का विमोचन किया जाएगा। स्वर्गीय मनमोहन सिंह बघेल स्मृति में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 37 उप समितियां में प्रदेश में सर्वप्रथम आने वाले छात्र को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी 37 उप समितियों को प्रोत्साहन के रूप में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली उप समिति को महासभा द्वारा पुरस्कृत पुरस्कार राशि एवं मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • इसके बाद विभिन्न उप समितियों से उपस्थित सचिवों का प्रतिवेदन एवं सम्मान समारोह होगा।
  • रात्रि 9 बजे के बाद महाराणा प्रताप सांस्कृतिक एवं कला परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

अधिवेशन के दूसरा दिन 29 मार्च, रविवार

  • सुबह 9 बजे रंगोली, मेहंदी, पुष्प सज्जा, आरती की थाल सजाओ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
  • अधिवेशन स्थल में समाज को बाहरी आडंबर एवं फिजूल खर्ची से बचाने एक दिवसीय दो जोड़ों का सामूहिक विवाह वैदिक रीति से दिवालग्न में संपन्न होगा।
  • अधिवेशन के मंचीय कार्यक्रम में खुला मंच महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का वार्षिक प्रतिवेदन, प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा होगी।
  • प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने वालों का सम्मान, अतिथियों का सम्मान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *