छत्तीसगढ़

जरूरतमंद तक पहुंचेगा शुध्द जल, रायपुर में शुरू हुआ चलित प्याऊ

रायपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए भारत प्रेरणा मंच ने चलता फिरता शितल पियाऊ घर की शुरुआत की है। यह चलित पियाऊ घर शहर में घूम-घूम कर लोगों को शुध्द जल पिलाएगी। संस्था के संस्थापक कान्हाराज सिंह ठाकुर ने कहा की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्मी के भीषण प्रकोप के चलते राह चलते पथिको की सुविधा हेतु यह शीतल प्याऊ जल सेवा की शुरुआत किया गया है। यह चलित शीतल जल सेवा एक स्थान पर ना होकर अलग अलग जगहों में अधिक से अधिक जरुरतमंदो तक अपनी सेवा प्रदान करेगा।

पहले दिन इसकी शुरुआत में आमापारा माता शीतला मंदिर के पास शीतल सर्बत का वितरण किया गया। संस्था भारत प्रेरणा मंच का ध्येय सेवा, त्याग एवं समर्पण है।

इस दौरान जोन 7 की अध्यक्षा श्वेता विश्वकर्मा, संस्था के संरक्षक अनुराग सिंह ठाकुर, वीरेंद सलूजा, अजय बरलोटा, गौरव दुबे, कथावाचक मुकेश दीक्षित, खुशबू सिंह ठाकुर, प्रीति यादव, पूजा यादव, कारण ठाकुर, मंगल धिवर, शनि धिवर की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *