छत्तीसगढ़

धनराज सिंह परिहार सर्वसम्मति से बने मुंगेली ठेकेदार संघ के अध्यक्ष

मुंगेली । नगर पालिका परिषद मुंगेली के ठेकेदार संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। मुंगेली ठेकेदारों की ओर से आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से धनराज सिंह परिहार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष बाबू सिंह और विष्णु देवांगन को नियुक्त किया गया। वहीं सचिव मिलेश्वर यादव, सह सचिव स्वप्निल वर्मा, शोभित बाजपेयी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण रावत, सह कोषाध्यक्ष रवि साहू और मीडिया प्रभारी सचिन मसीह , वैभव ताम्रकार बनाए गए।

राजकुमार वेंताल, अनीष श्रीवास्तव, मुकेश पाण्डेय और मेनकुमार भार्गव संरक्षक नियुक्त हुए। सदस्य के रूप में अंकुर सोनकर, आकाश चंदेल, रिंकू खान, आनंद मिश्रा, अंशुमन सिंह और पंकज साहू शामिल है।

इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी लिए सम्मान और चुनौती दोनों है। प्रयास रहेगा कि सभी ठेकेदार साथियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाए, कार्य में पारदर्शिता लाई जाए। हम सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज मज़बूती से रखेंगे और ठेकेदारों के हक़ की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *