छत्तीसगढ़ : निगम, बोर्ड, मंडल, आयोग में अध्यक्षों की नियुक्ति, संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति, डॉ वर्णिका को राज्य बाल संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी
रायपुर । छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पदों की सूची जारी कर दी है। जारी लिस्ट के मुताबिक बीजेपी प्रदेश के महामंत्री संजय श्रीवास्तव को छ.ग. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति) के अध्यक्ष बनाए गए है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव को छ.ग. गृह निर्माण मण्डल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की महासचिव और सिप्स की फाउंडर डॉ वर्णिका शर्मा को राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बनाई गई है। ऐसे ही भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा अध्यक्ष, लोकेश कावड़िया छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए। लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं।
सौरभ सिंह खनिज विकास निगम अध्यक्ष, शशांक शर्मा छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद अध्यक्ष, राजीव अग्रवाल CSIDC की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दीपक महसके को CGMSC और गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन गौरीशंकर श्रीवास ने पद लेने से इनकार कर दिया। सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं, इसलिए पद स्वीकार नहीं है।

मोना सेन को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं। वहीं जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं।वहीं नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष, नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं।

