रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय ने बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए प्रदेश के समस्त स्कूलों के संचालन समय में बदलाव करते हुए नया समय सारणी जारी किया है।

अब स्कूलों का संचालन एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक स्कूल जो कि एक पाली में लगते हैं उनका संचालन अब सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक संचालित होंगे।
इसी प्रकार दो पालियों में जिन स्कूलों का संचालन किया जाता हैं ,उन स्कूलों को अब प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर पर सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक और हाई तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 11 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 2 अप्रैल 25, से 30 अप्रैल 25 तक प्रभावी होंगे। गर्मी के आधार पर यह इसे बच्चों के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है।