Uncategorized

बैंकाक में आयोजित विश्व म्यूथाई चैंपियनशिप में बस्तर के युवराज

युवराज छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र खिलाड़ी है जो विश्व म्यूथाई चैंपियनशिप में ले रहा भाग

यूनाइटेड म्युथाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) के तत्वावधान में भारतीय म्यूथाई दल बैंकाक (थाईलैण्ड) में 12 से 19 सितम्बर 2024 तक पैरागांन हॉल, सियाम पैरागान, बैंकाक में विश्व म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने जगदलपुर (बस्तर) के युवराज सिंह बैंकाक (थाईलैण्ड) के लिए रवाना हुए। युवराज छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी है जो इस विश्व म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।

छग एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि दूरस्थ बस्तर अंचल से गत सात वर्षो से अपने वजन वर्ग में म्यू थाई राष्ट्रीय चैंपियन, जगदलपुर निवासी 15 वर्षीय युवराज सिंह राजपूत विश्व म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगा।

युवराज के पिता राजेंद्र सिंह राजपूत भी अपने पुत्र के साथ भारतीय म्युथाई दल के साथ पालक के रूप में बैंकाक थाइलैंड गए हैं। युवराज ने 2022 में मलेशिया में आयोजित वर्ल्ड यूथ म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था।

25 सदस्यीय भारतीय म्युथाई दल में 17 खिलाड़ी 01 कोच 01 मैनेजर 04 रेफरी, अध्यक्ष, सचिव फेडरेशन तथा टीम ऑफिसियल शामिल हैं भारतीय म्युथाई दल फेडरेशन (UMAI) के महासचिव श्रीराम चौधरी और अध्यक्ष प्रसेनजित सिंघा के नेतृव में बैंकाक (थाईलैण्ड) जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *